बेसहारा युवक का डॉ मनोज आर्या द्वारा किया उपचार गौ सेवा नारायण सेवा ट्रस्ट के प्रबंधक ने कराया इलाज, पहुचाया सीएचसी
नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211
रामसनेहीघाट, बाराबंकी। सीएचसी रामसनेहीघाट पर तैनात सर्जन डॉ मनोज आर्या ने एक बेसहारा युवक का उपचार करके मानवता की मिसाल पेश, डॉक्टर के इस सरहनोय कार्य की लोगो द्वारा प्रशंसा की जा रही है। मिली जानकारी के मुताबिक भिटरिया चौराहा पर रहने वाले बेसहारा करीब 45 वर्षीय युवक का हाथ टूट गया था पैसे के अभाव में वह अपना उपचार नहीं करा पा रहा था पत्रकार व समाज सेवी विनोद कुमार सिंह अंशु सिंह द्वारा श्री गोपाल जी गौ सेवा नारायण सेवा ट्रस्ट के प्रबंधक अजय तिवारी को बुलाकर उनके साथ घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामसनेहीघाट भेजा जिसके बाद श्री तिवारी उस युवक को ले जाकर सीएचसी राम सनेही घाट में तैनात ऑर्थाे सर्जन डॉ मनोज आर्या को सारे मामले से अवगत कराते हुए बेसहारा युवक का उपचार करने का निवेदन किया जिस पर डॉक्टर श्री आर्या आने तत्काल अपने सहयोगियों के माध्यम से उस युवक का पूरा ट्रीटमेंट करते हुए प्लास्टर लगाकर उसका उपचार किया। डॉक्टर द्वारा किए गए सराहनीय कार्य की क्षेत्र के लोग प्रशंसा कर रहे हैं।नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211

