दहेज उत्पीड़न में पति समेत तीन पर केस दर्ज
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489
बाराबंकी। जहांगीराबाद थाना क्षेत्र निवासी एक महिला ने पुलिस को तहरीर देकर पति, ननंद व सास पर दहेज को लेकर मारने पीटने व प्रताड़ित करने का मुकदमा दर्ज कराया है। मामला थाना जहांगीराबाद क्षेत्र के अल्लीपुर गांव है। शायरा बानों पुत्री रफीक निवासी पपेहरा थाना फतेहपुर ने पुलिस को बताया कि उसका निकाह करीब तीन वर्ष पूर्व ग्राम तकिया पकरिया अल्लीपुर निवासी मो. जुबेर पुत्र मो. जलील के साथ हुआ था। जिनसे छह माह की पुत्री है। निकाह के समय माता पिता ने काफी उपहार भी दिए थे। किंतु अब पति जुबेर, ननंद सबीना व सास दहेज को लेकर मारते पीटते हैं प्रताड़ित करते हैं। बताया कि 22 मई को उक्त लोगोें ने लात घूसों से पिटाई कर दी और जान से मारने की धमकी दी। किसी तरह भाग कर जान बचाई। प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार यादव ने बताया कि मामले में पति, सास, ननंद के विरुद्ध दहेज उत्पीड़न में मुकदमा दर्ज किया गया है।
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

