सीएससी पहुंची मुख्य विकास अधिकारी एकता सिंह

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

फतेहपुर, बाराबंकी। सीएचसी फतेहपुर में लोगो की खून की जांच के लिए हेल्थ एटीएम मशीन लगाई गयी थी। मशीन की जांच करने पहुंची सीडीओ एकता सिंह ने सीएचसी प्रभारी को सख्त निर्देष दिये कि आने वाले मरीजों की जांच से सम्बन्धित रजिस्टर तैयार करें। जांच के दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीम हलकान रही। सीएचसी पर आने वाले मरीजों की आसानी से खून की जांच होने के लिए हेल्थ एटीएम मषीन लगाई गयी थी। बुधवार को सीडीओ एकता सिंह सीएचसी पहुंची जहां पर उन्होने हेल्थ एटीएम मषीन के बारे में टेक्नीषियन से वार्ता की। इस दौरान उन्होने मैनुअल जांचे करायी जो सही तरीके से की गयी। मरीजों के जांच व उससे सम्बन्धित कोई भी रजिस्टर न उपलब्ध होने पर उन्होने नाराजगी व्यक्त की कहा कि जांच कराने वाले प्रत्येक मरीज का नाम पता व कौन सी जांचे की गई इसका एक रजिस्टर तत्काल प्रभाव से बना लें। जिससे यह पता हो सकेगा कि एक महीने मे कितने लोगो की जांच की गयी। इस मौके पर सीएचसी प्रभारी डा0 अवनीष चौधरी, डा0 देषराज, बीडीओ आलोक वर्मा आदि मौजूद थे।

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

 

 

Don`t copy text!