सतरिख, बाराबंकी। प्रशासन द्वारा वर्षों पूर्व स्वच्छता अभियान के तहत गांव में ग्रामीणों को शौचालय का निर्माण कराया गया किंतु ग्रामीण शौचालय का प्रयोग लकड़ी कंडा रखने में कर रहे हैं जिससे स्वच्छता अभियान की खुलेआम मजाक बनाया जा रहा। हरख ब्लॉक क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत टिकरा घाट में एक पंचवर्षीय पूर्व बनाएं गए ग्रामीण शौचालयों में शौच करने के बजाए उसमें लकड़ी कंडा रखने के उपयोग में कर रहे हैं स्थानीय लोगों ने बताया कि ग्राम प्रधान द्वारा शौचालय का निर्माण किया गया था जिसमें घटिया सामग्री के प्रयोग चलते एक वर्ष में ही जर्जर हो गए थे इतना ही नहीं अधिकांश शौचालयों में छत सीट व गड्ढे ही नहीं है ऐसे में स्वच्छता अभियान की धज्जियां खुले आम उड़ाई जा रही यही हाल क्षेत्र के अन्य ग्राम पंचायतों जैसे इब्राहिमाबाद सेठमऊ तीरगांव भानमऊ पंडरा अकनपुर, सराय हिजरा, सराय पसंडा, नरौली, बर बसौली,तेजवापुर सहित ग्राम पंचायतों में जर्जर शौचालय को देखा जा सकता है इस संबंध में एडीओ पंचायत हरख राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि जर्जर ग्रामीण शौचालय की जानकारी नहीं है ग्रामीण शौचालयों में लकड़ी कन्डा के प्रयोग करना गलत बात है जांच कराई जाएगी
चांद बाबू जैदपुर संवाददाता एसएम न्युज24 टाइम्स 7398846065

