फंदे से लटकता मिला युवक का शव

नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211

बाराबंकी। शहर  में रहकर पढ़ाई कर रहे युवक का शव  कमरे में फंदे से लटकता मिला है। पड़ोसियों की सूचना पर पहुँची पुलिस मामले की जांच में जुट गयी। दरियाबाद के जेठौती कुर्मियान  निवासी आदर्श वर्मा 18 वर्षीय पुत्र धर्मराज वर्मा बाराबंकी में पल्हरी चौराहा के पास शिवाजी पुरम में  किराए के मकान में रहकर जनेसम में पढ़ाई करता था। बुधवार की सुबह उसका शव कमरे में लटकता देख स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस व परिजनों को दी है। मौके पर पहुँची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है।

नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211

 

Don`t copy text!