दहेज उत्पीड़न की एक और नामजद रिपोर्ट दर्ज पति सास ससुर जेठ फूफा सहित 11 लोगों को किया नामजद
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984
सहसवान। नगर के मोहल्ला सैफुल्ला गंज निवासी आरती पत्नी सनी बंसल पुत्री जयप्रकाश ने पुलिस क्षेत्राधिकारी को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया उसकी शादी 25 जनवरी वर्ष 2023 को ग्रेटर नोएडा जिला गौतम बुध नगर निवासी सनी बराल पुत्र सतीश बंसल के साथ हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार हुई थी शादी में बिताने सामर्थ से अधिक पैसा खर्च किया था परंतु ससुराल वालों का संयुक्त परिवार है उपरोक्त लोगों ने शादी के बाद से ही दहेज की मांग को लेकर उत्पीड़न शुरू कर दिया तथा मारपीट प्रारंभ कर दी तथा 1000000 रुपए की नकदी मायके से लाने पर घर में रहने के लिए कहा सभी लोगों ने एक स्वर में कहा कि अगर अपने मायके से ₹1000000 नहीं लाती तो हम तुम्हें अपने घर में नहीं रखेंगे बा सनी बंसल की दूसरी शादी कर लेंगे पीड़ित आरती ने पुलिस क्षेत्राधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर पति सास ससुर जेठ देवर नंद फूफा सहित 11 लोगों के विरुद्ध थाना कोतवाली सहसवान में नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है पुलिस मामले की जांच कर रही है i
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

