राजकीय मेडिकल कॉलेज में शुरू की गई सामुदायिक बस सेवा

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स)- बदायूं 9719216984

बदायूं। राजकीय मेडिकल कॉलेज में सामुदायिक बस सेवा शुरू की गई है। बुधवार को बस सेवा का शुभारंभ किया गया। बस सेवा शुरू होने से मेडिकल छात्र-छात्राएं गांवों में जाकर स्वास्थ्य शिविर का आयोजन कर सकेंगे।
बुधवार को राजकीय मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ.एनसी प्रजापति ने बस का शुभारंभ करते हुए उसको रवाना किया। प्राचार्य ने बताया कि आईसीआईसीआई फाउंडेशन की ओर से बस मुहैया कराई गई है। उन्होंने कहा कि देहात क्षेत्र में लगने वाले ब्लड कैंप, स्वास्थ्य शिविरों को लगाने के लिए यह बस सेवा शुरू की गई है।

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स)- बदायूं 9719216984

 

Don`t copy text!