बाढ़ से पहले कराए कटान स्थलों पर बचाव कार्य: डीएम डीएम ने अधिकारियों संग परियोजनाओं का किया निरीक्षण

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

रामनगर, बाराबंकी। डीएम अविनाश कुमार ने बाढ़ इलाके का दौरा कर चल रही परियोजनाओं को देखा तथा कार्य में तेजी लाकर समय से पूर्ण करने के निर्देश दिए। चल रहे कार्यों की प्रगति से संतुष्ट दिखे। बाढ़ कार्य खंड व तहसील के अधिकारियों के साथ वे सिसौंडा गाँव पंहुचे जंहा नदी किनारे कटान से बचने के लिए पिचिंग का कार्य हो रहा था। करीब सत्तर प्रतिशत कार्य पूर्ण मिला। डीएम ने बरसात से पहले सम्पूर्ण कार्य खत्म करने को कहा। बाँध किनारे अहाता व करमुल्लापुर के पास बांध पर लग रही बोल्डर पिचिंग को देख कर लम्बाई चौडाई व गहराई के बारे में जानकारी लेकर अधिशाषी अभियंता से कहा कि मजबूती से कार्य कराए व मानसून सक्रिय हो इससे पहले कार्य पूरा कराने में लग जाए। नदी के बहाव के बारे मे भी पूंछा। ठेकेदार से मजदूरों की संख्या बढ़ाने को कहे। इसी तरह पर्वतपुर के पास भी बाँध सुरक्षा का कार्य हो रहा था। यंहा भी बोल्डर लगाए जा रहे थे। कार्य की प्रगति संतोष जनक रही। अधिशाषी अभियंता शशिकांत सिंह व एई ऋतिक मिश्रा ने डीएम को परियोजनाओं का नक्सा दिखाकर बाढ़ इलाके की विस्तृत जानकारी दी। इस मौके एसपी दिनेश सिंह, एसडीएम तान्या, जे.ई चंद्र भूषण, योगेश कुमार, ज्योति प्रकाश, धनन्जय, वी.पी सिंह आदि मौजूद रहे। बता दे कि बाढ़ विभाग के अधिशाषी अभियंता एस के सिंह द्वारा इस बार काफी मेहनत कर समय से सभी कार्य शुरु करवा दिए थे जिससे प्रगति अच्छी है। उनकी मेहनत से परियोजनाएँ तेज हुई। वे लगातार दौरा कर निरीक्षण भी करते रहते है तथा जेई व एई को भी दौड़ाए रहते है।  मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

 

Don`t copy text!