जनता की गाढ़ी कमाई जनता को समर्पित: सुरेश यादव सदर विधायक ने बुजर्ग अध्यापक सड़क का किया उद्घाटन
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489
बाराबंकी। सदर विधायक धर्मराज उर्फ सुरेश यादव ने गुरूवार को नवाबगंज विधानसभा क्षेत्र के विकासखंड देवा में ग्राम महरौङ, सेमरा, दौङियारा, टिकारिया में इंटरलाकिंग पद्धति से बनी सड़क का उद्घाटन बुजुर्ग मास्टर मायाराम यादव से कराया। सड़क का उद्घाटन किए जाने से ग्रामीणों में खुशी देखी गई। इस मौके पर सदर विधायक धर्मराज उर्फ सुरेश यादव ने अपने संबोधन में कहा है कि भाजपा सरकार जनता में भय, अविश्वास पैदा कर रही है। यह षड्यंत्रकारी सरकार है। भाजपा राज में भ्रष्टाचार की पराकाष्ठा है। प्रशासनतंत्र न्यायिक आचरण नहीं कर रहा है। समाजवादी पार्टी उत्तर प्रदेश में भाजपा का मुकाबला करने में सक्षम है। जनता में जितना आक्रोश है उससे सन् 2024 के लोकसभा चुनावों में भाजपा का सफाया तय है। और प्रदेश में पूंजी निवेश को लेकर झूठ बोला जा रहा है। न कहीं उद्यम लगे और नहीं किसी को नौकरी मिली। भाजपा सरकार ने हर साल नौकरियां देने का वादा किया था, यह क्यों नहीं बताते है कि कितने नौजवानों को नौकरी दी गई। भाजपा सरकार नाकाम सरकार है। विधायक ने कहा कि राज्य में भाजपा सरकार के 6 वर्ष पूरे हो गए हैं। मुख्यमंत्री ने एक ट्रिलियन डॉलर इकोनामी का सपना दिखाया पर इस दिशा में क्या प्रगति हुई। फिलहाल तो पूरा सिस्टम ही कोलेप्स (ध्वस्त) कर गया है। क्या यही अमृतकाल या रामराज है? अब तो न्याय के लिए भी भगवान पर ही भरोसा करना होगा और लोकतंत्र में सत्ता पक्ष की तरह विपक्ष की भी अहमियत है। विपक्ष के नेता की जिम्मेदारी है कि वह सच बोले और सच बताए। भाजपा सरकार का उद्देश्य है कि सच बाहर नहीं आना चाहिए। इस अवसर पर उपस्थित वर्तमान प्रधान क्रिश यादव, डॉक्टर रघुराज सिंह, वीरेंद्र यादव, विनय यादव, बाबुल मिश्रा, दीपक गुप्ता, कामता यादव, विश्राम प्रधान, रंजीत यादव, विनोद प्रधान, धर्मेंद्र यादव, सर्वजीत यादव, शिवा यादव, सुशील यादव, विपीन यादव, दीपक यादव आदि लोग उपस्थित रहे।मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

