हाथ के पंखे के आगे सुस्त सीएचसी का पंखा

, शान्ती देवी अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705

मसौली, बाराबंकी। प्रदेश सरकार के डिप्टी सीएम एवं स्वास्थ्य मंत्री बृजेश पाठक शहरी क्षेत्रों से लेकर ग्रामीण इलाकों में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने को लेकर सख्त दिशा निर्देश समय-समय पर दिए जा रहें है। लेकिन स्वाथ्य मंत्री के आदेशों का ग्रामीण क्षेत्रों में कोई असर नही दिखाई दे रहा है।जिसका खामियाजा गांव की जनता को भुगतना पड़ रहा है। समूचा प्रकरण जिला मुख्यालय से करीब 12 किमी दूर स्थिति सीएचसी बड़ागांव का है। यहां सीएचसी स्वास्थ्य सुविधाओं से तकरीबन लैस है।लेकिन डिलेवरी के समय आने वाले पीड़ितों को भीषण गर्मी में पंखे की हवा तक उपलब्ध नहीं हो पा रही है। हालांकि पंखा तो चलता है लेकिन पंखे की हवा से तेज गति मरीज के परिजनों के हाथ वाले पंखे की रहती है। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।वही पीड़ितों के परिजनों का आरोप रहता है कि डिलेवरी के नाम पर अवैध वसूली भी की जाती है।

, शान्ती देवी  अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705

Don`t copy text!