जहांगीराबाद, बाराबंकी। थाना जहांगीराबाद क्षेत्र के मुर्तजानगर मजरे केशरुवा निवासी लक्ष्मी देवी पत्नी रामविलास ने पति पर तबली से वार कर घायल करने व मारने पीटने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। पीड़ित लक्ष्मी ने पुलिस को तहरीर देकर पुलिस को बताया कि पिकअप गाड़ी लोन पर लिया था। लोन जमा हो रहा है कि नहीं इतना पूछ लेने पर नशे में धुत पति रामविलाश मारने पीटने लगे। बाल पकड़कर पटक दिया और लात घूसों से पीटने लगा। पास पड़ी तबली से वार कर दिया। जिससे बायां हाथ कट गया। चिल्लाने पर पुत्री अंजली ने किसी तरह जान बचाई। पति मां बेटी को जान से मारने की धमकी दे रहा है। प्रभारी निरीक्षक विनोद यादव ने बताया कि महिला के हाथ में चोट लगी थी। चिकित्सीय परीक्षण कराया गया है। फिलहाल मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211
Related Posts

