रोडवेज में पक्की नौकरी लगवाने के नाम पर ठगी पीड़ित संविदा परिचालक ने दर्ज कराया मुकदमा, जांच में जुटी पुलिस

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

देवा, बाराबंकी। उत्तर प्रदेश परिवहन निगम में पक्की नौकरी लगवाने के नाम पर एक व्यक्ति ने संविदा परिचालक से लाखों रूपये ठग लिये जब नौकरी नहीं लगी तो पैसा वापस मांगने पर उस व्यक्ति ने गालियां दी और पैसे मांगने पर जान से मारने की धमकी दी। जिसकी तहरीर पीड़ित के देवा थाने में दी है। इस पर देवा पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। देवा कोतवाली क्षेत्र के मऊ जानीपुर निवासी नीरज कुमार जो बाराबंकी डिपो में संविदा परिचालक है जिससे मोहनलालगंज लखनऊ के बिशुनपुर मजरे शेरपुर निवासी हरिकेश कुमार मैं परिवहन निगम में पक्की नौकरी लगवाने के एवज में 18 लाख रुपए ले लिए काफी दिन बीत जाने के बाद जब नौकरी नहीं लगी तो नीरज ने हरिकेश से अपने रुपए वापस मांगे जिस पर हरकेश ने कहा कि वह देवा क्षेत्र के मऊजानीपुर स्थित अपनी एक जमीन उसके नाम लिखवा देगा जब नीरज ने स्टाम्प के लिये पैसे की व्यवस्था करने के बाद जमीन लिखाने की बात कही तो हरकेश ने साफ मना कर दिया जब नीरज ने इसका कारण पूछा तो उसने गालियां देना शुरु कर दी और दोबारा पैसा मांगने पर जान से मारने की धमकी दी इंस्पेक्टर देवा पंकज कुमार सिंह ने बताया कि नीरज कुमार की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया गया है पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

 

Don`t copy text!