संगठन का विस्तार मेरी पहली प्राथमिकता: सच्चिदानंद

नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211

बाराबंकी। जनकल्याण किसान एसोसिएशन के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष सच्चिदानंद यादव एडवोकेट में कहा कि संगठन का विस्तार मेरी पहली प्राथमिकता है। साथ ही गरीब, पीड़ित, प्रताड़ित, महिला, पुरुष, किसानों, नौजवानों, मजदूरों की आवाज उठाकर हर संभव न्याय दिलाऊंगा। प्रत्येक ब्लॉक व तहसील स्तर पर कर्मठ एवं ईमानदार पदाधिकारियों की नियुक्ति करना मेरा परम कर्तव्य है। इसी क्रम में संगठन के चेयरमैन धर्म कुमार यादव की मौजूदगी में जिलाध्यक्ष द्वारा मुरादपुर निवासी अजीत कुमार को तहसील उपाध्यक्ष नवाबगंज व बुढ़गौरा निवासी राजेश कुमार को युवा ब्लॉक अध्यक्ष सूरतगंज एवं सदानंद को ब्लॉक उपाध्यक्ष सूरतगंज नियुक्त करने के साथ जय प्रकाश, लालता प्रसाद, शिव प्रसाद, विश्राम, रमेश चंद्र, राम लाल, अजय कुमार आदि को संगठन की सदस्यता दिलाई गई। सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों तथा सदस्यों को जनकल्याण किसान एसोसिएशन परिवार की ओर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई हैं।  नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211

 

Don`t copy text!