जिला मुख्यालय की नाक के नीचे,हरियाली पर चल गया आरा ।

शान्ती देवी अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705

सफदरगंज बाराबंकी । जिला मुख्यालय की नाक के नीचे सफदर गंज नवीन मंडी परिसर मे हरियाली पर आरा चल गया । हरे पेड़ों पर आरा किसके आदेश पर चला इसका पता तो जांच के बाद हीं लगेगा लेकिन परिसर मे हरे पेड़ों को काटने के लिए न तो कोई प्रस्ताव पारित हुआ और न हीं वन विभाग से अनुमति लेने की जरूरत समझी गई ।
कल दोपहर करीब एक बजे उक्त नवीन मंडी परिसर में अवैधानिक तरीके से हरे पेड़ काटे जाने की सूचना पर जब यह संवाद दाता मौके पर पहुंचा तो कैमरा देख लकड़कट्टे अपना आरा कुल्हाड़ी लेकर मौके से भाग गये ।
इस संबंध मे जब इस संवाददाता ने मंडी समिति के सचिव से परिसर मे हरे पेड़ काटे जाने के बाबत पूछा तो उन्होने कहा कि नहीं यहां कोई पेड़ नही कट रहे हैं जब इस संवाद दाता ने बताया कि घटना के फोटो और वीडियो उसके पास उपलब्ध है तो सचिव ने कहा कि आप हमारे कार्यालय पर आ जाइये, यहीं बात करते हैं । शान्ती देवी  अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705

Don`t copy text!