सोइम शिव मंदिर आश्रम महायज्ञ का एक सो आठ गोला की पूर्णा आहुति के साथ महायज्ञ का समापन हुआ

आई एम खान संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बिसौली- बदायूं

बिसौली। आसफपुर रोड स्थित सोइम शिव मंदिर आश्रम गुलड़िया पर लक्ष्मीनारायण महायज्ञ का एक सौ आठ गोला की पूर्ण आहुति के साथ सात दिवसीय महायज्ञ का समापन हो गया। मंदिर पर आयोजित विशाल भंडारे में हजारों लोगों ने प्रसाद ग्रहण ई।
गांव गुलड़िया के शिव मंदिर पर अनूपशहर से आये विद्वान आचार्यो ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच महायज्ञ सम्पन्न कराया। भक्तों ने यज्ञशाला की परिक्रमा कर मनौतियां मांगी। दोपहर को एक सौ आठ सन्तों, ब्राह्मण व कन्याओं के भोजन उपरांत भंडारा शुरू हुआ। मंदिर के पुजारी गजेंद्र शास्त्री, प्रधान पति हरेश यादव, पूर्व प्रधान महेश पाल सिंह ने सन्तों और ब्राम्हणों का तिलक कर दक्षिणा प्रदान की। दिन भर भजन कीर्तन का दौर चलता रहा। यहाँ व्यवस्था में सौदान सिंह, राधेश्याम मिश्र, शेर सिंह, पुष्पेंद्र सिंह, रोहताश यादव, लालसहाय, मनवीर सिंह प्रधान आदि ने सहयोग दिया।

आई एम खान संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बिसौली- बदायूं

Don`t copy text!