नगर के मोहल्ला बगिया में आयोजित माता चोकी कार्यक्रम में भक्तो की भीड़ उमड़ी
आई एम खान संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बिसौली- बदायूं
बिसौली। नगर के मोहल्ला बगिया में आयोजित माता की चौकी कार्यक्रम में भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। कलाकारों ने अपनी मधुर आवाज में माता की भेंट सुनाई तो पूरा पंडाल भक्तिमय हो गया। विशाल भंडारे में सैंकड़ों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। इससे पहले विधिविधान से आयोजित हवन में आयोजक रविप्रकाश अग्रवाल, लता अग्रवाल, रोहित अग्रवाल, गायत्री, अंकुर, राखी आदि ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच आहुतियां डालीं। इस अवसर पर विजय अग्रवाल, अरविन्द अग्रवाल, संजय गर्ग, संदीप कुमार अग्रवाल, हरीश गुप्ता, आशीष गर्ग, संजय अग्रवाल, शुभम अग्रवाल, गणेश गोयल, दुर्गेश वार्ष्णेय, अक्कू रस्तोगी आदि उपस्थित रहे।
आई एम खान संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बिसौली- बदायूं

