अपर जिला अधिकारी की गैरमौजूदगी में उप जिलाधिकारी ने समाधान दिवस में शिकायतों को सुना
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984
समाधान दिवस में आई शिकायतों में राजस्व की 2 शिकायतों का मौके पर ही हुआ निस्तारण
सहसवान। अपर जिला अधिकारी वित्त एवं राजस्व राकेश कुमार पटेल की अध्यक्षता में आयोजित समाधान दिवस में अपर जिलाधिकारी की गैरमौजूदगी में उप जिला अधिकारी प्रेमपाल सिंह ने समाधान दिवस की अध्यक्षता करते हुए समाधान दिवस में आए शिकायत कर्ताओं की शिकायतों को सुना तथा 2 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण करते हुए शेष शिकायतों को विभाग प्रमुखों को भेजते हुए समय अवधि में निस्तारण करने के निर्देश दिए I समाधान दिवस की अध्यक्षता कर रहे उपजिलाधिकारी प्रेमपाल सिंह ने अधीनस्थों को निर्देश दिए कि वह समाधान दिवस की शिकायतों को समय अवधि में प्राथमिकता के आधार पर संबंधित शिकायतों का निस्तारण करें तथा कोशिश करें कि शिकायतकर्ता शिकायत के निस्तारण में कोई अनावश्यक शिकायत ना कर सके उन्होंने कहा उनके देखने में आया है कि समाधान दिवस की शिकायतें कुछ लंबित पड़ी हुई हैं जिन पर विभाग प्रमुखों ने गंभीरता से निस्तारण करने का प्रयास नहीं किया है अगर प्रयास किया है तो शिकायत का निष्पक्षता के साथ निस्तारण नहीं हुआ है I उप जिलाधिकारी ने समाधान दिवस में 29 शिकायती पत्रों मैं दो शिकायती पत्रों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया जबकि शेष शिकायतें जो राजस्व विभाग बाल विकास परियोजना कार्यालय सहसवान थाना कोतवाली सहसवान थाना कोतवाली जरीफनगर से संबंधित थी ऐसी 27 शिकायतों को निस्तारण हेतु विभाग प्रमुखों को प्रेषित की गई है I
समाधान दिवस में पुलिस क्षेत्राधिकारी श्याम नारायण तहसीलदार शर्मना नंद सहित कई विभागों के विभाग प्रमुख एवं अधीनस्थ उपस्थित थे t
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

