देवा पुलिस टीम द्वारा 02 शातिर अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार,
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489
बाराबंकी थाना देवा पुलिस टीम द्वारा 02 शातिर अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार, कब्जे से चोरी की 03 अदद मोटरसाइकिल, 10 अदद मोबाइल फोन, एक अदद तमंचा मय कारतूस बरामद –
जनपद बाराबंकी में अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत आज दिनांक 03.06.2023 को मैनुअल इंटेलीजेन्स की मदद से थाना देवा पुलिस टीम द्वारा अभियुक्तगण 1. मो0 आजाद पुत्र सफू निवासी डफरपुर थाना बड्डूपुर जनपद बाराबंकी, 2. कुलदीप कुमार पुत्र बजरंग प्रसाद निवासी हजरतपुर थाना जहांगीराबाद जनपद बाराबंकी को तिन्दोला रोड ब्रह्मदेव बाबा मन्दिर के पास ग्राम तिन्दोला से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण के पास से चोरी की 03 अदद मोटरसाइकिल 10 अदद मोबाइल फोन व 01 अदद तमंचा मय 01 अदद कारतूस बरामद किया गया। अभियुक्तगण के विरूद्ध थाना देवा पर मु0अ0सं0 447/2023 धारा 41/411/413/414 भादवि एवं अभियुक्त मो0 आजाद के पास से बरामद अवैध तमंचा के सम्बन्ध में मु0अ0सं0 446/2023 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया।
पूछताछ करने पर प्रकाश में आया कि अभियुक्तगण का एक संगठित गिरोह है जो अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर जनपद बाराबंकी एवं आस पास के जनपदों के अलग-अलग क्षेत्रों से मोटर साइकिलें व मोबाइल चोरी कर सस्ते दामों बेच देते हैं। गिरफ्तार अभियुक्तगण द्वारा मोटरसाइकिल अपाचे UP32 KC9237 को किसान पथ हाइवे अनन्तधाम आश्राम से एक शादी समारोह से चोरी करना स्वीकार किया गया है जिसके सम्बन्ध में थाना देवा पर मु0अ0सं0 444/2023 धारा 379 भादवि पंजीकृत है एवं अन्य दो बरामद मोटरसाइकिलों को कुछ माह पूर्व बाराबंकी से चोरी करना स्वीकार किया गया। इसके अतिरिक्त अभियुक्तगण द्वारा दिनांक 10.05.2023 की रात्रि में एक मोटरसाइकिल अपाचे UP34 AZ2632 को लखनऊ-महमूदाबाद मार्ग शेरे पंजाब ढ़ाबा थाना क्षेत्र बड्डूपुर से चोरी किया गया जिसके सम्बन्ध में थाना बड्डूपुर पर मु0अ0सं0 101/2023 धारा 379 भादवि पंजीकृत है, अभियुक्तगण द्वारा उक्त मोटरसाइकिल को दिनांक 01.06.2023 को रीवा सीवा नहर के पास छिपा दिया गया था। बरामद 10 अदद मोबाइल फोन के सम्बन्ध में अभियुक्तगण द्वारा अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर विभिन्न स्थानों से चोरी करने व इसके अतिरिक्त 05 एण्ड्राइड मोबाइल फोन को जनपद सीतापुर क्षेत्रान्तर्गत स्थित एक दुकान पर बेच देने की बात भी स्वीकार की गई।
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

