अज्ञात कारणों से घर में लगी आग, घर की वस्तुएं हुई खाक

सैफ़ अली संवाददाता थाना हैदरगढ़ की रिपोर्टर

बाराबंकी। तहसील हैदरगढ़ क्षेत्र की ग्राम पंचायत कोठी के करिक पुरवा गांव में अज्ञात कारणों से आग लग जाने से हजारों रुपए का रखा सामान जलकर राख हो गया प्राप्त जानकारी के अनुसार गृहस्वामी गिरधारी लाल पुत्र ओमप्रकाश वर्मा अपने पूरे परिवार के साथ खेत में कृषि कार्य करने के लिए गए थे इसी दौरान गिरधारी लाल को ग्रामीणों के द्वारा सूचना मिली की घर में अज्ञात कारणों से आग लग गई है जब गिरधारीलाल आनन-फानन में घर पहुंचे तो देखा हजारों रुपए का सामान जलकर राख हो गया है। बताया जाता है कि घर में रखा खाने पीने का राशन भी आग की चपेट में आ गया फिलहाल पीड़ित गृह स्वामी ने उप जिलाधिकारी हैदर गढ़ को पूरे मामले से अवगत कराते हुए राहत कोष से सहायता राशि की गुहार लगाई है।

सैफ़ अली संवाददाता थाना हैदरगढ़ की रिपोर्टर

Don`t copy text!