थाना पुलिस व राजस्व विभाग की टीम ने गांव कुंवरपुर में शिविर लगाकर विभिन्न भूमि संबंधी विवादों का निस्तारण किया
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बदायूं 9719216984
बदायूं। इस्लामनगर थाना पुलिस व राजस्व विभाग की टीम ने गांव कुंवरपुर में शिविर लगाकर विभिन्न भूमि संबंधी विवादों का निस्तारण किया। सार्वजनिक उपयोग की भूमि को चिन्हित कर तारकसी कराई गई। गांव के मुकेश व गौरव पुत्र महीपाल के कब्जे से ग्राम समाज की भूमि को मुक्त कराया गया। टीम में हल्का उपनिरीक्षक वीरेंद्र सिंह मय पुलिस बल व क्षेत्रीय लेखपाल सत्यम आदि उपस्थित रहे।
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बदायूं 9719216984

