दोस्तों से मिलने की बात कह कर घर से निकले युवक का मिला शव…

शान्ती देवी अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705

मसौली बाराबंकी। सोमवार की शाम आये एक फोन के बाद दोस्तों से मिलने की बात कह कर घर से निकले 35 वर्षीय युवक का शव मंगलवार की भोर सहादतगंज पुलिस चौकी क्षेत्र के ग्राम भैरमपुर के निकट सूखी डबल नहर मे पड़ा मिला। मृतक जहाँगीराबाद थाना क्षेत्र के ग्राम बेरिया का निवासी है तथा पेशे से परिवहन निगम का संविदा चालक है मृतक के सिर एव सीने पर जहां चोट के निशान है वही हाथ टूटा हुआ है । सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जहाँगीराबाद थाना क्षेत्र के ग्राम बेरिया निवासी 32 वर्षीय भतीजा मुजीब राइन पुत्र कमरुद्दीन सोमवार की शाम करीब 4 बजे आये एक फोन के बाद अपनी पत्नी से यह कहकर गया था कि दोस्तों के साथ जा रहा हूं देर रात्रि तक वापस आयूंगा लेकिन काफी रात्रि तक वापस न लौटने पर परिजन खाना आदि खा कर सो गये मृतक परिवहन निगम मे बस परिचालक होने के कारण अक्सर बाहर ही रहता था लेकिन डियूटी पर न होने के बाद भी रात्रि मे घर वापस न आने पर चिंतित परिजनों को मंगलवार की सुबह करीब 6 बजे सूचना मिली की मुजीब का शव मसौली थाने के अंतर्गत आने वाली सहादतगंज पुलिस चौकी के ग्राम भैरमपुर गहरैला के निकट शारदा सहायक डबल नहर मे बाईक सहित पड़ी हुई है काफी समय से नहर मे पानी न आने के कारण नहर पूरी तरह सूखी पड़ी है। मृतक के सिर एव सीने पर चोट के स्पष्ट निशान है इसके आलावा हाथ टूटा हुआ। मसौली पुलिस ने शव का पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

{ हत्या की अशंका }
बीते काफी समय से नहर मे पानी न आने के कारण दोनो नहरे सूखी हुई है तथा जिस स्थान पर मृतक मुजीब का शव पड़ा हुआ था वह पूरी तरह पक्का बना हुआ है तथा नहर की पटरी से करीब 25 फिट गहरी है मृतक के सिर व सीने पर चोट के निशान के आलावा हाथ टूटा हुआ है लेकिन बाईक सही सलामत है अब सोचने वाली बात यह है कि मान लिया जाय कि नहर मे गिरने से मुजीब की मौत हुई है तो बाईक क्यो नही टूटी तथा मुजीब विपरीत दिशा मे क्या करने गया था बहरहाल कही न कही युवक की हत्या कर शव को ठिकाने लगाया है जो लोगो की दबी जुबान बता रही है। पुलिस ने फोन के लोकेशन के मुताबिक मृतक के तीन दोस्तों से पूछताछ कर रही है।

( गांव में मचा मातम )
मंगलवार की सुबह बस चालक मुजीब के शव मिलने की सूचना गांव पहुंचते ही पूरे गांव मे मातम छा गया परिजनों के रोने चिल्लाने की आवाज से गांव शोक मे डूब गया मृतक की पत्नी गौसिया बानो व 10 वर्षीय पुत्री कुलशूम व 7 वर्षीय पुत्री हतीजा पिता की मौत सूचना पाकर बेसुध हो गयी जिनका रो रोकर बुरा हाल है।
( पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर होगा खुलासा )
सूखी नहर मे संदिग्ध परिस्थितियों मे मिले युवक के शव को लेकर थानाध्यक्ष अभिषेक तिवारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के करण का पता चलेगा।

शान्ती देवी  अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705

Don`t copy text!