सड़क हादसा, पिता की मौत: गाय को बचाने के चक्कर में बाइक हुई अनियंत्रित; एक युवक की हालत गंभीर

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

सहसवान। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सिलहरी के पास सोमवार को हुए भीषण सड़क हादसे में पिता की मौत हो गई। वहीं पुत्र व पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों एक ही बाइक पर सवार होकर आलमपुर सहसवान से एक शादी समारोह से वापस आ रहे थे, तभी गाय को बचाने के दौरान वे हादसे के शिकार हो गए।

वताते चले कि थाना जरीफनगर क्षेत्र के गाँव सिरसा खुर्द के रहने वाले रामभरोसे (60 वर्ष), उसका बेटा बीरपाल (23 वर्ष) और पत्नी सुखदेवी (55 वर्ष) सोमवार की रात को एक ही बाइक पर सवार होकर सहसवान के गाँव आलमपुर से एक शादी समारोह से वापस लौटकर अपने  गांव सिरसा खुर्द आ रहे थे। बाइक बेटा बीरपाल चला रहा था, बीच में पिता और सबसे पीछे पत्नी बैठी हुई थी। ये तीनों किसी शादी समारोह से वापस आ रहे थे। तभी कोतबाली सहसवान क्षेत्र के गाँव सिलहरी के पास अचानक सड़क पर गाय आ गई। गाय को बचाने के चक्कर में बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। हादसे में रामभरोसे के सिर पर गंभीर चोट लगी, जिसके कारण उनकी मौत घटनास्थल पर ही हो गई। वहीं वेटा  बीरपाल गंभीर रूप से घायल हो गया है, जिसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। मौके पर पहुंची कोतबाली सहसवान पुलिस ने पिता के शव का पोस्टमार्टम कराकर मंगलवार को परिजनो को सौंप दिया।

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

Don`t copy text!