कारतूस घोटाले में अधूरी एफआईआर दर्ज करने पर एसओ मुजरिया निलंबित,
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बदायूं 9719216984
बदायूं। मुजरिया थाने में वर्ष 2011 में हुए कारतूस घोटाले की एफआईआर में आरोपी मृत हेड मोहर्रिर का नाम अभियुक्त के कॉलम में दर्ज न करने पर एसएसपी ने एसओ मुजरिया को निलंबित कर दिया। चार दिन पहले कारतूस घोटाले की एफआईआर मुजरिया एसओ राजेश कौशिक ने दर्ज कराई थी। कारतूस घोटाला उजागर होने के बाद मृतक हेड मोहर्रिर के खिलाफ एफआईआर तो दर्ज की गई, लेकिन आरोपी का नाम अभियुक्त कॉलम में दर्ज नहीं किया गया।
इस लापरवाही पर एसएसपी डॉ.ओपी सिंह ने बुधवार रात साढ़े 11 बजे एसओ राजेश कौशिक को निलंबित कर दिया। मामले में तत्कालीन थाना प्रभारी आशीष कुमार शुक्ला व कॉन्स्टेबल जोगराज का नाम भी प्रकाश में आया है। उनके खिलाफ विवेचना की जा रही है। उनके खिलाफ सबूत जुटाए जा रहे हैं। एसएसपी ने अपराध शाखा में तैनात दिनेश कुमार शर्मा को एसएचओ मुजरिया बनाया है।
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बदायूं 9719216984

