लटकती बिजली लाइन की चपेट में आई डीसीएम, 40 लोगों को लगा तेज झटका, एक की मौत

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बदायूं 9719216984

बदायूं। कादरचौक थाना क्षेत्र के गांव ललसी नगला में डीसीएम झूलती बिजली लाइन की चपेट में आ गई। हादसे में डीसीएम सवार 40 लोग करंट की चपेट में आ गए। एक युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद ग्रामीणों ने पावर कॉरपोरेशन के खिलाफ आक्रोश जताया है।  ग्रामीणों का कहना है कि कई बार पावर कॉरपोरेशन के अधिकारियों से लाइन दुरुस्त कराने को कहा गया, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। गांव ललसी नगला के 40 लोग राजस्थान के ईंट भट्ठे से मजदूरी कर घर लौट रहे थे। वह गांव में पहुंचे ही थे कि डीसीएम विधुत लाइन की चपेट में आ गई। डीसीएम में करंट फैल गया।  चालक ने तेजी से डीसीएम दौड़ाई तब तक डीसीएम के ऊपर बैठे 20 वर्षीय ओमवीर पुत्र ओमपाल करंट से झुलसते हुए नीचे जा गिरा, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा।
ग्रामीणों ने बताया कि जर्जर विद्युत लाइनों से हर वक्त हादसे का भय बना रहता है लाइनों को बदलवाने के लिए कई बार विभागीय अधिकारियों को पत्र भेजा, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बदायूं 9719216984

Don`t copy text!