मसौली बाराबंकी। रात्रि गस्त के दौरान मसौली पुलिस ने हॉफडाला से वध के लिए जा रहे दो गोवंशीय पशुओ को बरामद कर तीन पशु तस्कर को किया गिरफ्तार किया है। बीती रात्रि को प्रभारी निरीक्षक राघवेन्द्र प्रताप रावत, वरिष्ठ उपनिरीक्षक पण्डित त्रिपाठी, उपनिरीक्षक राजेश पटेल, हेड कॉन्स्टेबल विक्रमाजीत यादव, प्रमोद सिंह रात्रि गश्त कर रहे थे इसी दौरान केशरीपुर तिराहा ग्राम त्रिलोकपुर निकट रात्रि के अंधेरे में एक हॉफडाला वाहन पर लदे गोवंशीय पशु को देखकर जब रोककर पूछताछ की गयी तो हॉफडाला नम्बर यूपी 41 ए टी 6882 पर सवार सोनू , छोटू पुत्रगण मुसदन निवासी ग्राम त्रिलोकपुर थाना मसौली व आसिफ अली पुत्र वसीम निवासी सेमरी थाना सफदरगंज ने बताया कि हम लोग वध के लिए दोनों पशुओ को लेकर जा रहे थे। गिरफ्तार अभियुक्तो के पास से एक अदद चापड, 2 अदद चाकू व एक अदद पेचकस बरामद किया गया। अभियुक्तो के विरूद्ध गोवध निवारण अधिनियम का मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।
मोहम्मद वसीम कुरेशी संवाददाता

