सदर तहसील के नायब तहसीलदार अमित कुमार के कार एक्सीडेंट के बाद थाना प्रभारी द्वारा बदसलुकी के विरोध में राजस्व महासंघ ने धरना प्रदर्शन कर कार्य बहिष्कार का एलान कर दिया
आई एम खान संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बिसौली- बदायूं 8273974747
बिसौली। सदर तहसील के नायब तहसीलदार अमित कुमार के कार एक्सीडेंट के बाद थाना प्रभारी द्वारा बदसलूकी के विरोध में राजस्व महासंघ ने धरना प्रदर्शन कर कार्य बहिष्कार का ऐलान कर दिया है। पदाधिकारियों ने कार्यपालक मजिस्ट्रेट के साथ बदसलूकी करने वाले सिविल लाइंस थानाध्यक्ष गौरव विश्नोई को तत्काल निलंबित करने की मांग की है। धरनास्थल पर नायब तहसीलदार गिरिजा शंकर यादव, राजस्व निरीक्षक चेतेन्द्र शर्मा, दीपक भटनागर, शादाब नक़वी, लेखपाल अमित, संदीप, चरनसिंह, आदित्य तोमर, मारूफ अली, ओम पाल सिंह, मनीषा यादव, प्रिंइंका गुप्ता, रिंकी गुप्ता, रिंकी बाथम, आदित्यकांत उपाध्याय, अरविंद कुमार, राजेन्द्र प्रसाद, दिनेश शर्मा, फराज खांन, संग्रह अमीन अवधेश, कौशल आदि मौजूद रहे।
आई एम खान संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बिसौली- बदायूं 8273974747

