51 वर्षीय वृद्ध की फर्श पर पड़े बिजली के तार की चपेट में आ जाने से मृत्यु

शान्ती देवी अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705

मसौली बाराबंकी। शुक्रवार की देर शाम मंदिर से पूजा अर्चना कर घर वापस आ रहे एक 51 वर्षीय वृद्ध की फर्श पर पड़े बिजली के तार की चपेट में आ जाने से मृत्यु हो गई। मृतक के पुत्र की सूचना पर पहुंची मसौली पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मसौली थाना क्षेत्र के कस्बा सहाबपुर के मोहल्ला कटरा मिर्जानगर निवासी 51 वर्षीय मोल्हे प्रसाद नित की भांति हाइवे के किनारे सुरसंडा रोड पर स्थित मंदिर पर पूजा अर्चना करने गये थे पूजा करने के बाद मोल्हे प्रसाद घर वापस आ रहे थे तभी फर्स पर गिरे पड़े विद्युत तार की चपेट मे आने से मौक़े पर ही मौत हो गयी। जानकारी होने पर पहुंचे परिजनों ने अंतिम संस्कार के लिए शव को घर ले आये । वृद्ध की आकस्मिक मौत होने की जानकारी मृतक के पुत्र लवकुश ने मसौली पुलिस को दी सूचना पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है ।

शान्ती देवी  अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705

Don`t copy text!