ट्रम्प ने एक देश को छोड़ पूरे योरोप के मुसाफ़िरों के अमरीका आने पर लगायी रोक
समाचार एजेंसी न्यूज़ एसएम न्यूज़ के साथ
अमरीकी राष्ट्रपति ने योरोप के मुसाफ़िरों के आगमन पर रोक लगा दी है।
इरना के मुताबिक़, डॉनल्ड ट्रम्प ने अमरीका में कोरोना वायरस के बढ़ते केस के मद्देनज़र योरोपीय मुसाफ़िरों के अमरीका आने पर रोक लगा दी है। अमरीकी राष्ट्रपति अपने देश में कोरोना वायरस के संक्रमण का स्रोत योरोपीय मुसाफ़िरों को मानते हैं। उन्होंने कहाः “योरोप से ब्रिटेन को छोड़ मुसाफ़िरों और वस्तुओं का एक महीने के लिए अमरीका आना वर्जित है।”
ट्रम्प ने ऐसी हालत में ब्रिटेन को इस पाबंदी से छूट दी है कि इस देश में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की तादाद 459 हो चुकी है, जबकि योरोप के कई देश हैं जहां ब्रिटेन से कम कोरोना से संक्रमित मरीज़ हैं।
कोरोना वायरस और तेल की गिरती क़ीमत का असर अमरीकी शेयर बाज़ार पर भी नज़र आया, जहां पिछले कई दिनों से शेयर के मूल्यों में गिरावट जारी थी और बुधवार को अमरीकी शेयर बाज़ार में बहुत अधिक गिरावट देखी गयी।
अमरीकी विमान निर्माण कंपनी बोइंग के शेयर में 18.2 फ़ीसद गिरावट आयी। उसे अमरीकी शेयर बाज़ार में सबसे ज़्यादा नुक़सान पहुंचा।

