पीपल के पेड़ की डाल गिरने से युवक की मौत…
, शान्ती देवी अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705
मसौली बाराबंकी। बुधवार की सुबह सफदरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम बाबापुरवा मजरे सैदाबाद मे एक पीपल के पेड़ की डाल गिरने से जहां एक युवक की मौत हो गयी वही एक अन्य घायल हो गया। पुलिस ने पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है । सफदरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम बाबापुरवा मजरे सैदाबाद निवासी 35 वर्षीय विवेकानंद पुत्र मेवालाल व देशराज पुत्र रामकिशोर बुधवार की सुबह करीब साढ़े 9 बजे पंचायत घर के निकट लगे पीपल के पेड़ के नीचे से गुजर रहे थे तभी पीपल की एक मोटी डाल टूट कर गिर गयी जो सीधे दोनो युवकों पर गिरी जिससे दोनो युवक गंभीर रूप से घायल हो गये परिजन आनन फानन मे जिला अस्पताल ले गये जहां पर विवेकानंद को ट्रामा सेन्टर लखनऊ रेफर कर दिया जिसे ले जाते समय मृत्यु हो गयी शव लेकर परिजन घर आ गये सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है ।
( जाके राखे साइया मार सके न कोय )
बुधवार की सुबह जब पीपल की डाल गिरी थी उसी दौरान एक 10 वर्षीय बालक महिपाल पुत्र राम सागर ठेलिया लेकर उसी पेड़ के नीचे से गुजर रहा था डाल को गिरता देख महिपाल ठेलिया छोड़ भाग खड़ा हुआ जिससे महिपाल पूरी तरह सुरक्षित रहा और ठेलिया बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गयी। पीपल की डाल की चपेट मे आने से नौमीलाल की झोपडी क्षतिग्रस्त हो गयी। तथा 11 हजार हाइटेशन विद्युत पोल गिर कर टूट गया।
, शान्ती देवी अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705

