अनियंत्रित होकर बाइक पोल से टकराई पिता-पुत्र की मौके पर ही मौत

आई एम खान संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बिसौली- बदायूं 8273974747

बिसौली। अज्ञात वाहन की टककर से अनियंत्रित बाइक पोल से जा टकराई। बाइक पर सवार पिता पुत्र का सिर फटने से मौके पर ही मौत हो गई। दोनो मृतक नगर की मौर्य कॉलोनी निवासी थे। नगर की मौर्य कॉलोनी निवासी 45 वर्षीय हीरालाल और उनका 12 वर्षीय पुत्र तरन बाइक से एक शादी समारोह में शामिल होने उझानी गए थे। वापस लौटते समय हीरालाल मक्का की फ़सल देखने इस्लामनगर रोड पर ग्राम फतेहपुर चले गए। बताते हैँ कि वापस लौटते समय किसी अज्ञात वाहन ने बाइक में टककर मार दी। टककर के बाद अनियंत्रित बाइक पोल से जा टकराई, टकरा कर हीरालाल और तरन का सिर फट गया। आस पास खेत पर काम कर रहे लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। दोनों शवों को नगर के अस्पताल लाया गया। घटना की जानकारी होते ही भारी भीड़ अस्पताल पहुँच गई। मृतक हीरालाल दो भाई और एक बहन थे। वह खेतीबाड़ी करके परिवार चला रहे थे। यहाँ बता दें कि हीरालाल के पिता गेंदनलाल की काफी दिन पहले बीमारी से मौत हो गई थी। घटना को लेकर नगर में काफी चर्चा है।

आई एम खान संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बिसौली- बदायूं 8273974747

Don`t copy text!