लेखपाल का रिश्वत लेते वीडियो वायरल बिसौली तहसील में बैठकर लेखपाल ले रहा रिश्वत सम्मान निधि दिलाने के नाम पर लिये पांच सौ रूपये रुपये देते पीड़ित ने वीडियो बनाकर किया वायरल
आई एम खान संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बिसौली- बदायूं 8273974747
बिसौली तहसील क्षेत्र की ग्राम पंचायत पर तैनात लेखपाल का सरकार की महत्वपूर्ण योजना किसान सम्मान निधि के नाम पर रिश्वत लेने का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। लेखपाल का रिश्वत लेते वीडियो वायरल होने से तहसील प्रशासन सहित राजस्व विभाग की जमकर फजीहत हो रही है । एक तरफ योगी सरकार किसान सम्मान निधि योजना का लाभ जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास कर रही है और अधीनस्थों को लगातार निर्देश भी दिया जा रहे हैं तो वही योगी सरकार की योजनाओं को पलीता लगाने में अधीनस्थ कोई कसर बाकी नहीं छोड़ रहे हैं । आपको बता दें कि बिसौली तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत पर तैनात लेखपाल राजेंद्र प्रसाद का किसान सम्मान निधि के नाम पर पांच सौ रूपये रिश्वत लेने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। तहसील प्रशासन ने संज्ञान लेते हुए वायरल वीडियो जांच शुरू की है। जांच के बाद लेखपाल पर विभागीय कार्रवाई की तलवार लटक गयी है। अब देखना यह है कि यह कार्रवाई कब तक होती है या फिर जांच तक ही मामला सिमट कर रह जायेगा।
आई एम खान संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बिसौली- बदायूं 8273974747

