प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के संपूर्ण समाधान के लिए लगाए जा रहे तहसील स्तरीय शिविर

आई एम खान संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बिसौली- बदायूं 8273974747

बिसौली। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के सम्पूर्ण समाधान के लिए लगाए जा रहे तहसील स्तरीय शिविर के तीसरे दिन किसानों की समस्याओं का निस्तारण किया गया। आगामी 23 जून तक आयोजित शिविर में सम्मान निधि से वंचित किसानों के आवेदन पत्र लेकर समाधान किया जाएगा। वृहस्पतिवार को तहसील सभागार में लगाए गए शिविर में कुल 10 किसानों के आवेदन आए। कैंप में कृषि विभाग के प्राविधिक सहायक संजय कुमार, बीटीएम विमलकांत पाठक व सुरजीत सिंह उपस्थित रहे।

आई एम खान संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बिसौली- बदायूं 8273974747

Don`t copy text!