महिलाएं अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होगी तभी अपराध मुक्त एव नशामुक्त समाज की स्थापना की जा सकती हैं।

शान्ती देवी अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705

मसौली बाराबंकी। अपराध की जड़ नशा है जिससे मुक्ति के लिए महिलाओं को आगे आने की जरूरत है जब महिलाएं अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होगी तभी अपराध मुक्त एव नशामुक्त समाज की स्थापना की जा सकती हैं। उक्त बातें बुधवार को थाना जैदपुर के ग्राम पंचायत अकबरपुर धनेठी के ग्राम इन्धौलिया में मिशन शक्ति अभियान के क्रम में महिलाओं की बैठक को सम्बोधित करते हुए थाना जैदपुर के उपनिरीक्षक अवधेश कुमार त्रिपाठी ने कही उन्होंने कहा कि महिलाओ एव बालिकाओं की सुरक्षा के लिए पुलिस हमेशा मदद के लिए तैयार है उन्होंने कहा कि किसी भी समस्या को छिपाये न खुलकर सामना करे जुर्म के खिलाफ आवाज उठाये जब भी समस्या आये पुलिस की मदद ले। उपनिरीक्षक ने महिलाओं को शिक्षा के प्रति जागरूक करते हुए कहा कि आप सभी लोग अपने बच्चों को स्कूल अवश्य भेजें सरकार बच्चो को शिक्षा के साथ साथ दोपहर का भोजन, यूनिफॉर्म, जूता मोजा, किताबें मुफ्त दे रही हैं जब आपके बच्चे पढ़ लिखजाएंगे तब समाज मे फैली बुराइयां अपने आप हट जाएंगी।

आरक्षी अशीष पुनिया व आरक्षी रिंकू सैनी ने कहा कि मिशन शक्ति अभियान का मुख्य उद्देश्य है कि जन जागरूकता करते हुए सुरक्षित वातावरण प्रदान किया जाय तथा अपराध हिंसा करने वालों की पहचान को उजागर कर महिलाओं को आत्म सुरक्षा हेतु प्रशिक्षित किया जाय। उन्होंने सरकार द्वारा संचालित टोल फ्री नंबर 112 ,101 ,181 ,102, 108 ,1098,1076 ,1090, 354, 376 आदि के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी तथा घर बैठे अपनी मदद लेने के प्रति प्रेरित करते हुए घरेलू हिंसा, दहेज उत्पीड़न के प्रति जागरूक किया।  इस मौक़े पर ग्राम प्रधान रमाशंकर रावत सहित ग्रामीण महिलाए मौजूद रही।

शान्ती देवी  अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705

Don`t copy text!