रोटरी क्लब की कमान अबकी बार एक युवा रोटेरियन को सौंपी गई

आई एम खान संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बिसौली- बदायूं 8273974747

बिसौली। रोटरी क्लब की कमान अबकी बार एक युवा रोटेरियन को सौंपी गई है। रोटरी क्लब के सदस्यों ने बैठक आयोजित कर सर्वसम्मति से संदीप रस्तोगी को अध्यक्ष चुना। श्री रस्तोगी ने अरविंद अग्रवाल को सचिव व विपिन कुमार को क्लब ट्रेनर मनोनीत किया है। बाकी कार्यकारिणी की घोषणा बाद में की जाएगी। निवर्तमान अध्यक्ष विजय कुमार अग्रवाल ने नए अध्यक्ष को बधाई दी। संदीप रस्तोगी ने कहा कि क्लब के सदस्यों ने जो जिम्मेदारी सौंपी है उसे वे तन्मयता से निभाने का प्रयास करेंगे। श्री रस्तोगी ने कहा कि रोटरी क्लब द्वारा आगे भी बढ़चढ़कर समाजसेवा के कार्य कराए जाते रहेंगे। इस अवसर पर रविप्रकाश अग्रवाल, विजय कुमार, रितु अग्रवाल, संदीप रस्तोगी, राजीव अग्रवाल, अजीत, विनय शर्मा, आलोक गर्ग, विनय प्रकाश, विनीत कुमार, आशा अग्रवाल, अनिल गुप्ता, देवेन्द्र चौहान, गणेश गोयल, राजीव गुप्ता, मीना अग्रवाल, अनमोल गर्ग, आभा, मानसी गर्ग, आभा चौहान, अंकित आदि उपस्थित रहे।

आई एम खान संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बिसौली- बदायूं 8273974747

Don`t copy text!