मेन्था पेराई के दौरान टंकी फटने के दौरान गंभीर रूप से झूलसे युवक की इलाज के दौरान सिविल अस्पताल लखनऊ में मृत्यु

शान्ती देवी अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705

मसौली बाराबंकी। गत 4 जून को मेन्था पेराई के दौरान टंकी फटने के दौरान गंभीर रूप से झूलसे युवक की इलाज के दौरान सिविल अस्पताल लखनऊ में मृत्यु हो गई। मेहनत मजदूरी कर जीवन यापन करने वाले युवक की मौत की सूचना पर परिजन का रो-रो कर बुरा हाल है।
बताते चले कि गत 4 जून को मसौली थाना क्षेत्र के ग्राम दहेजिया में पिपरमिंट पेराई के दौरान टंकी फटने से 40 वर्षीय इसराइल पुत्र कल्लू साई व धर्मराज पुत्र कमल किशोर बुरी तरह झूलस गये थे। आनन-फानन में सीएचसी बड़ागांव में भर्ती कराया गया था। जहां प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। गंभीर रूप से झूलसे मो0 इसराइल को सिविल अस्पताल लखनऊ रेफर कर दिया गया था। जहां पर उपचार चल रहा था कि रविवार की सुबह करीब 9 बजे इसराइल पुत्र कल्लू की मौत हो गई। सूचना मिलते ही मृतक के घर मातम फैल गया।

शान्ती देवी  अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705

Don`t copy text!