मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया
शान्ती देवी अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705
सफदरगंज बाराबंकी। मिशन शक्ति अभियान के तहत मसौली थाना की उपनिरीक्षक माया यादव, महिला आरक्षी प्रतिमा शाक्य,रीना कोरी ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया एवं महिला कल्याण के लिए सरकार द्वारा संचालित योजनाओं के बारे में जानकारी दी।
मसौली थाना क्षेत्र के अन्तर्गत ग्राम पंचायत बिन्दौरा में महिला शक्ति अभियान के तहत उपनिरीक्षक माया यादव ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने के लिए सरकार द्वारा संचालित 112,102,108,181,1076,1090,1098,1930 के नम्बरो की जानकारी देते हुए उससे मिलने वाले फायदे के बारे में जागृत किया। माया यादव ने बताया कि महिलाओं के साथ कभी और कही कोई अप्रिय घटना की आंशका या परेशानी पर उक्त नम्बर की मदद ले सकते है। इस मौके पर महिला आरक्षी प्रतिमा शाक्य, रीना कोरी, ग्राम प्रधान सूरज सिंह, आशाबहु श्रीमती सुधा देवी, समूह की श्रीमती आरती देवी , श्रीमती अनिल कुमारी, मीना देवी सहित महिलाएं मौजूद थी।
शान्ती देवी अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705

