हाफ डाला की चपेट मे आने से घायल हुए दम्पति मे पति की इलाज के दौरान मौत

शान्ती देवी अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705

मसौली बाराबंकी। शनिवार की देर रात हाफ डाला की चपेट मे आने से घायल हुए दम्पति मे पति की इलाज के दौरान मौत हो गयी। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है । बताते चले शनिवार कि देर शाम सफदरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम चिलौकी निवासी ज्वाला प्रसाद पुत्र बद्री प्रसाद अपनी पत्नी सुमित्रा के साथ शनि मंदिर मे पूजा अर्चना कर घर वापस लौट रहे थे तभी अज्ञात हाफ डाला ने टककर मार दी जिससे दोनो पति पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गये जिन्हे जिला अस्पताल मे भर्ती कराया गया था जिसमे ज्वाला प्रसाद की इलाज के दौरान मौत हो गयी।

शान्ती देवी  अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705

Don`t copy text!