तीन दिवसीय सालाना उर्स शान शौकत के साथ संपन्न हुआ
शान्ती देवी अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705
मसौली बाराबंकी। ग्राम सुरसंडा में स्थित हजरत मखदूम शाह फ़ज़ल करीम रहमतुल्लाह आले के आस्ताने पर चल रहा तीन दिवसीय सालाना उर्स शान शौकत के साथ संपन्न हुआ दूरदराज एव अन्य प्रदेशो से आये जायरीनो ने बाबा के दरबार मे माथा टेक कर दुवाए मांगी।
हजरत मखदूम शाह फ़ज़ल करीम रहमतुल्लाह की मजार शरीफ पर प्रत्येक वर्ष लगने वाले तीन दिवसीय सालाना उर्स मे देश के कोने कोने से तमाम जायरीन बाबा के दरबार मे आकर दुवाए मांगते है और मुरादें पुरी होने पर खुशी खुशी जाते है। आस्ताने आलिया पर चादरपोशी के साथ शुरु हुए उर्स मुबारक के पहले दिन जलसा मुशायरा का आयोजन किया गया तथा दूसरे एव तीसरे दिन सुदूर अंचलो से आये कव्वालो द्वारा महफ़िल ए शमां का प्रोग्राम हुआ। मशहूर कव्वाल आफताब वारसी की ( पांव में बेड़ियां हाथों में कड़ा रहने दो । हमको मखदूम की अदालत में पड़ा रहने दो हक मख़दूम या मखदूम ) जेसे कव्वाली कलाम पढ़ कर जायरीनों को मदमस्त कर दिया। हजरत मखदूम शाह फ़ज़ल करीम रहमतुल्लाह के कुल शरीफ में हजारों जायरीनों ने भाग लिया। मेला कमेटी के सदर मुन्ना कुरेशी ने बताया कि प्रतिवर्ष लगने वाले तीन दिवसीय उर्स में इस बार सभी तरह के दुकानदारों तथा बाहर से आने वाले सभी जायरीनों के खाने (लंगर) का आयोजन बराबर तीनों दिन तक चला जिसमें सभी धर्मों के लोगों ने बढ़ चढ़ कर लंगर (प्रसाद) का आनन्द लिया । मेले में मौत का कुआं बड़े बड़े झूले हलवा पराठा के साथ साथ बिसात खाने की दूकाने भारी संख्या में थी मेले को सकुशल सम्पन कराने मे मसौली पुलिस का सहयोग रहा । मेले मे डा0 इस्लाम,मो सगीर, डा0 तुफैल, तौसीफ सैलून, सलमान, आदि का सहयोग रहा।
शान्ती देवी अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705

