अनियंत्रित होकर स्कॉर्पियो गाड़ी पलटी व्यापारी का बेटा और भांजा हुआ घायल

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

सहसवान। बदायूं से मेंथा का पेमेंट लेकर लौट रही स्कॉर्पियो गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई जिसमें व्यापारी का बेटा और भांजा घायल हो गया व्यापारी के बेटे को प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में बरेली रेफर कर दिया गया
घटना मंगलवार को बदायूं मेरठ राज्य मार्ग पर दोपहर करीब 12:00 सालिक का नगला और खंदक के बीच की है डार्लिंग रोड निवासी मुनीष माहेश्वरी का पुत्र माधव और भांजा प्रतीक पुत्र संजय निवासी मोहल्ला नंबर 5 बिल्सी बदायूं से अपनी गाड़ी स्कॉर्पियो से मेंथा का पेमेंट लेकर वापस आ रहे थे मेंथा व्यापारी ने बताया उनका भांजा प्रतीक गाड़ी चला रहा था रास्ते में अचानक स्टेरिंग जाम होने से ब्रेक फेल हो गए और गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई जिसमें उनका पुत्र माधव और भांजा प्रतीक घायल हो गए आसपास के ग्रामीणों ने दोनों को वहां से बाहर निकाला अन्य वाहन को रुकवा कर उन्हें प्राइवेट चिकित्सक के यहां पहुंचाया जहां उपचार के बाद प्रतीक उपचार के बाद घर चला आया जबकि व्यापारी के बेटे माधव की हालत गंभीर होने पर उसे बरेली रेफर कर दिया गया।

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

Don`t copy text!