प्रमोद इंटर कॉलेज में आयोजित आठ दिवसीय अंतरराष्ट्रीय योग प्राकृतिक चिकित्सा शिविर में साधकों को प्रणायाम और विविध आसन कराये गये

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

सहसवान। प्रमोद इंटर कॉलेज में आयोजित आठ दिवसीय अंतरराष्ट्रीय योग व प्राकृतिक चिकित्सा शिविर में साधकों को प्राणयाम और विविध आसन कराये गये। शिविर में प्राकृतिक चिकित्सा व एक्यूप्रेशर के विविध उपचार किये गये।
समग्र विकास सेवाश्रम के तत्वावधान में चल रहे अंतर्राष्ट्रीय योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा शिविर का शुभारंभ सेवा प्रमुख सचिन कुमार टांक, धीरज सक्सेना ने दीप प्रज्ज्वलन कर किया। योग शिक्षक सचिन कुमार टांक ने पाद हस्तासन, गौमुखआसन, कटिचक्रासन,कटि उत्तानआसन, योग मुद्रा आदि योग क्रियाएं कराते हुए कहा कि आसनों के नियमित अभ्यास से शरीर के अंग सक्रिय होते हैं व आराम मिलता है। पसीने के साथ शरीर के विजातीय द्रव्य बाहर निकलने लगते है। गुरुकुल करनाल पंजाब से पधारे मदन गोपाल से साधकों को सूर्य नमस्कार कराते हुए उससे होने वाले लाभों के बारे में विस्तार से बताया। डॉ सत्येंद्र सिंह व डॉ प्रमोद कुमार ने साधकों को नेत्र वाश नेती, कुंजल, मिट्टी लेप, मसाज, गरम ठंडा सेक दिया। साय कालीन सत्र में ईशू मालपाणि व श्रद्धा गुप्ता ने साधको का कलर थेरेपी, एक्यूप्रेशर विधि से उपचार किया। शिविर संयोजिका डॉ सविता मालपाणि ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर अधिक से अधिक संख्या मे प्रतिभाग करने की अपील की। अतिथि गण को संस्था सचिव शिव विजय सिंह, प्रेम स्वरूप गुप्ता ने प्रतीक चिन्ह भेंट किया। संगीता, प्रभु, प्रकाश, अंशु प्रकाश, दीपक, मनोज, संजीव, मनोरमा, रुखसाना, प्रकाश, हर्षित, ऊषा जौहरी, सुमंत आदि का विशेष सहयोग रहा।

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

Don`t copy text!