कैलाश हत्याकाण्ड का किया गया सफल अनावरण,पत्नी व उसका प्रेमी गिरफ्तार-

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

बाराबंकी थाना बदोसराय पुलिस टीम द्वारा कैलाश हत्याकाण्ड का किया गया सफल अनावरण, हत्या करने वाली पत्नी व उसका प्रेमी गिरफ्तार-

दिनांक 18.06.2023 को वादी रेनू पत्नी कैलाश बहेलिया निवासी ग्राम हजरतपुर थाना बदोसराय जनपद बाराबंकी ने थाना बदोसराय पर सूचना दिया कि मेरे पति कैलाश का शव रसूलपुर से खुर्दमऊ मार्ग पर तालाब के किनारे पड़ा है। मेरी दुश्मनी गांव के अंशु कुमार व तिलकराम से है इन लोगों ने मेरे पति की हत्या की है। इस सम्बन्ध में थाना बदोसराय पर मु0अ0सं0 165/2023 धारा 302/201 भादवि व 3(2)5 एससी/एसटी एक्ट बनाम अंशु कुमार व तिलक राम पंजीकृत किया गया।
पुलिस अधीक्षक बाराबंकी श्री दिनेश कुमार सिंह द्वारा घटना से सम्बन्धित समस्त पहलुओं की जांच कर संलिप्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी करने हेतु पुलिस टीमों का गठन किया गया। आज दिनांक 22.06.2023 को थाना बदोसराय पुलिस टीम द्वारा साक्ष्य संकलन से घटना में संलिप्त मृतक की पत्नी रेनू पत्नी स्व0 कैलाश बहेलिया निवासी हजरतपुर थाना बदोसराय जनपद बाराबंकी व उसका प्रेमी रामकुमार यादव उर्फ गुट्टी पुत्र महेश प्रसाद निवासी ग्राम किन्तूर थाना बदोसराय जनपद बाराबंकी को अल्लापुर मजरे किन्तूर के पास से गिरफ्तार किया गया। घटना में प्रयुक्त एक अदद बलेनो नम्बर-UP 32 MF 3454 व आलाकत्ल एक अदद पाना बरामद किया गया। साक्ष्य संकलन से अभियोग उपरोक्त में नामित अभियक्तों की नामजदगी गलत पाई गई।
पूछताछ व साक्ष्य संकलन से प्रकाश में आया कि मृतक कैलाश की पत्नी रेनू का अवैध संबंध काफी दिनों से राम कुमार यादव से था। कुछ दिन पूर्व मृतक कैलाश ने श्रवण नाम के युवक के साथ अपनी पत्नी को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा था जिसके बाद मृतक ने पत्नी को मारा-पीटा था। इस बात से क्षुब्ध होकर मृतक की पत्नी रेनू ने राम कुमार से बात कर कैलाश को रास्ते से हटाने की योजना बनाई। योजनानुसार दिनांक-17.06.2023 को मृतक की पत्नी ने कैलाश को बच्चों की फीस कम करने के बहाने रामकुमार के पास चलने के लिए कहा क्योकिं अभियुक्त राम कुमार यादव एक इण्टर कालेज में चपरासी है। बदोसराय पहुंचने पर कोल्ड ड्रिंक में नशे की गोली मिला दी और बलेनो कार में बैठा लिया। कार में अभियुक्तगण रामकुमार व रेनू ने कैलाश का गला कस कर गाड़ी में रखे पाना से सिर पर भी वार कर हत्या कर दी। मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

Don`t copy text!