पुलिस ने दो तस्करों को दबोचकर साढ़े तीन सो ग्राम अफीम बरामद की

आई एम खान संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बिसौली- बदायूं 8273974747

बिसौली। वजीरगंज थाना पुलिस ने दो तस्करों को दबोचकर साढ़े तीन सौ ग्राम अफीम बरामद की है। अन्तर्राष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत छः लाख रुपए बताई जा रही है। मुखबिर की सूचना पर इंस्पेक्टर धनंजय पांडे व उनकी टीम ने कुंवरगांव तिराहे से रामसेवक व रवेंद्र निवासी गदगांव थाना कुंवरगांव को पकड़ लिया। दोनों के पास से 350 ग्राम अफीम बरामद हुई। तस्करों ने बताया कि वे बदायूं व संभल जनपद के विभिन्न ढाबों व ट्रक चालकों को अफीम बेचने का काम करते हैं। आज भी दोनों नाजायज अफीम बेचने निकले थे तभी पुलिस ने उन्हें दबोच लिया।

आई एम खान संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बिसौली- बदायूं 8273974747

Don`t copy text!