टेंपो से रिश्तेदारी में जा रही दिल्ली की महिला के बैग से लाखों रुपए के जेवरात चोरी। मामला दर्ज पुलिस जांच में जुटी
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984
सहसवान। थाना जरीफनगर के अंतर्गत परिवहन निगम की बस से दिल्ली से आई एक महिला टेंपो में बैठकर अपने घर जाने लगी इसी बीच टेंपो की छत पर रखे बैग से लाखों रुपए के जेवरात चोरी चले गए पीड़ित महिला ने थाना जरीफनगर में टेंपो चालक को नामजद कराते हुए 2 लोगों के विरुद्ध मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई पुलिस ने मामला दर्ज कर विवेचना प्रारंभ कर दी है।
जानकारी के मुताबिक दिल्ली के मालवीय नगर निवासी रूबी नाज पत्नी ममनून 10:30 बजे के लगभग दिल्ली से चलकर देहगंवा चौराहे पर पहुंची जहां वह अपने घर जाने के लिए टेंपो में बैठ गई टेंपो चालक ने उनका बैग टेंपो की छत पर रखवा दिया। जब वह अपने आवास पर पहुंची तथा टेंपो पर रखे हुए बैग को जब उतार कर देखा तो बैग एक तरफ से कटा हुआ था जिसमें एक हीरे की अंगूठी 6 सोने की चूड़ी 1 जोड़ी सोने के कुंडल दो गले के मंगलसूत् सहित लाखों रुपए के जेवरात बैग से नदारद थे पीड़िता ने थाना जरीफनगर में टेंपो संख्या यूपी 38/3064/59 के चालक राजेश पिता का नाम अज्ञात ग्राम शोभनपुर थाना जरीफनगर व एक अज्ञात चालक के विरुद्ध मामले की नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर विवेचना प्रारंभ कर दी है।
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

