पुरानी रंजिश के चलते घर में घुसकर की मारपीट गाली गलौज पिता तथा दो पुत्रों पर नामजद रिपोर्ट दर्ज
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984
सहसवान। थाना जरीफनगर के ग्राम भोयस में 1 सप्ताह पूर्व पुरानी रंजिश के चलते पिता ने दो पुत्रों के साथ एक घर में प्रवेश कर दो भाइयों के साथ लाठी-डंडों एवं घातक हथियारों से मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया चीख-पुकार सुनकर पहुंचे ग्रामीणों को देखकर हमलावर जान से मार देने की धमकी देकर भाग गए पीड़ित ने थाना कोतवाली में पिता एवं उसके दो पुत्रों के विरुद्ध मामले की नाम की रिपोर्ट दर्ज कराई है। जानकारी के मुताबिक ग्राम भोयस निवासी देवेंद्र कुमार मिश्रीलाल थाना जरीफनगर में लिखाई नामजद रिपोर्ट में बताया कि ग्राम के ही अमर सिंह पुत्र नारायण अजय बॉबी पुत्रगण अमर सिंह से उनकी रंजिश चली आ रही है। उसी रंजिश के चलते उपरोक्त लोगों ने लाठी डंडे एवं घातक शस्त्र लेकर 8:30 बजे के लगभग घर में प्रवेश कर उनके भाई गंगा सिंह व प्रकाश को मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। परिजनों की चीख पुकार सुनकर पहुंचे ग्रामीणों को देखकर हमलावर जान से मार देने की धमकी देकर भाग गए पुलिस ने गंभीर रूप से घायल गंगा सिंह व प्रकाश को उपचार वास्ते सीएचसी दहगवां भेजा जहां हालत गंभीर होने पर राजकीय मेडिकल कालेज रेफर कर दियाI पीड़ित के भाई ने एक सप्ताह बाद थाना जरीफनगर में मामले की नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर विवेचना प्रारंभ कर दी है।
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

