(मामा बना दरिंदा) आठ साल के भांजे से कुकर्म की कोशिश में नाकाम होने पर सगे मामा ने अपने भांजे को ही मार डाला।

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बदायूं 9719216984

पुलिस व एसओजी टीम ने किया हत्याकांड का खुलासा

बदायूं। उझानी क्षेत्र में आठ साल के मासूम बच्चे की हत्या कर दी गई थी। 24 जून को सुबह उसका शव मक्के के खेत में मिला था। पुलिस ने इस हत्याकांड का खुलासा किया तो मृतक के परिजनों के पैरों तले से जमीन खिसक गई। मासूम का हत्यारा उसका सगा मामा निकला।  उझानी कोतवाली क्षेत्र में हुई आठ साल के बच्चे की हत्या में सनसनीखेज खुलासा हुआ है। मासूम की हत्या उसके सगे मामा ने गला घोंटकर की थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद मंगलवार को घटना का खुलासा कर दिया। आरोपी युवक मासूम के घर में ही रहता था। कुकर्म की कोशिश में नाकाम होने पर युवक ने मासूम के ही अंडरवियर के नाड़े से उसका गला घोंट दिया था। इसके बाद वह शव को मक्के के खेत में छोड़कर उसके ही घर चला गया। पुलिस ने आरोपी को पूछताछ के बाद न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है।

23 जून की रात उझानी का रहने वाला आठ वर्षीय मासूम अचानक लापता हो गया था। इसके अगले दिन 24 जून को सुबह बरी बाईपास के पास मक्के के खेत में उसका शव मिला था। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले तो एक युवक बच्चे को ले जाते हुए दिखाई दिया। पुलिस पूछताछ के दौरान कबूला गुनाह  सीसीटीवी फुटेज में बच्चे को ले जाने वाले का चेहरा स्पष्ट नहीं हो पा रहा था। पुलिस ने इस मामले में बच्चे के सगे मामा को सोमवार की रात पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना गुनाह कबूल लिया। हत्यारोपी ने बताया कि वह 15 साल से अपने बहनोई के घर में ही रह रहा था। उसकी शादी नहीं हुई है। वह अपने भांजे को कुरकुरे दिलाने के बहाने जंगल में ले गया, जहां उसके साथ कुकर्म किया। विरोध करने पर उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी। एसएसपी डॉ. ओपी सिंह ने बताया कि मामले में 21 दिन के अंदर चार्जशीट दाखिल की जाएगी, ताकि मुकदमे का ट्रायल जल्द हो सके।

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बदायूं 9719216984

Don`t copy text!