हाइवे पर जाम लगाने के दौरान मुकदमें में फंसा दिया आठ वर्ष पूर्व मरा ग्रामिण,

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बदायूं 9719216984

बदायूं। सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस का एक हैरतगज मामला उजागार हुआ है। पुलिस ने एक ऐसा व्यक्ति के खिलाफ हाइवे पर जाम लगाने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया है। जोकि आठ साल पूर्व मर चुका है। मृतक का नाम मुकदमे से हटाने की तैयारी कर रही है। सदर तहसील परिसर में सल्फास खाकर जान देने वाले रूम सिंह आत्महत्या मामले में तहसील प्रशासन के बाद अब पुलिस की लापरवाही उजागार हुयी है। दाखिला खारिज को लेकर सात साल से भटक रहे किसान रूम सिंह ने सल्फाल खाकर अपनी जान दे दी थी तो उनके परिजनों ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमों को लेकर जिला पुलिस प्रशासन से मांग की थी।  मांग पूरी न होने पर परिजनों ने ग्रामीणों के साथ जवाहरपुरी पुलिस चौकी के समीप हाइवे पर जाम लगा दिया था। जिसके चलते सिविल लाइंस पुलिस ने 25 लोगों को नामजद करते हुये 250 अज्ञात के खिलाफ जाम लगाने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया था।
इस मुकदमे में पुलिस ने राममूर्ति नाम के ग्रामीण की भी जाम लगाने के आरोप में नामजदगी की है। जिनकी आठ साल पूर्व मौत हो चुकी है। इस भनक लगते ही परिजनों में पुलिस के खिलाफ रोष फैल गया। परिजनों ने इस पर आपत्ति जताते हुये पुलिस से मृतक का मुकदमे से पृथक करने की मांग की है। सिविल लाइंस कोतवाली के इंस्पेक्टर गौरव विश्रोई ने बताया कि मानवीय भूलवश मृतक का नाम मुकदमे में दर्ज हो गया है। मृतक का नाम मुकदमे से हटाया जायेगा।

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बदायूं 9719216984

Don`t copy text!