मासूम आहिल की हत्या करने बाले हत्यारे सगे मामा को पुलिस ने किया गिरफ्तार- भेजा जेल

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बदायूं 9719216984

उझानी। चार दिन पहले घर से गायब हुए मासूम आहिल की लाश मिलने के बाद मंगलवार को पुलिस ने राजफाश कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मासूम आहिल का हत्यारा और कोई नही उसका सगा मामा निकला जिसने आहिल के साथ दरंदगी का प्रयास किया और जब उसने इसकी शिकायत अपने अब्बा से करने की बात कही तो उसने उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने हत्यारोपी मामा को चिकित्सकीय परीक्षण के बाद अदालत में में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।  वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने मासूम के हत्यारे को बंदी बनाने वाली पुलिस टीम को नकद पुरस्कार की घोषणा की है। आठ वर्षीय मासूम आहिल हत्याकांड में हत्यारोपी की तलाश में जुटी पुलिस को सोमवार की शाम पुलिस ने जिल्ला उर्फ समीर कुरैशी समेत कई युवकों को पूछताछ के हिरासत में लिया था। पुलिस पूछताछ में तल्ला उर्फ समीर ने मासूम आहिल की हत्या का गुनाह पुलिस के समक्ष कबूल किया।

हत्यारोपी मामा ने बताया कि जब आहिल की खोजबीन शुरू हुई तब वह भी अपने बहन-बहनोई के साथ खोज में गया ताकि उस पर कोई शक न कर सके। हत्यारे मामा के गुनाह स्वीकार करने के बाद पुलिस ने उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त रूमाल को भी बरामद कर लिया है।  पुलिस ने हत्यारोपी का मेडीकल परीक्षण कराने के बाद उसका चालान कर अदालत में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। मासूम के हत्यारे की तलाश में जुटी पुलिस और एसओजी टीम को कप्तान डा. ओपी सिंह ने नकद पुरस्कार की घोषणा की है। आपको बता दे कि नगर के मोहल्ला बहादुरगंज निवासी सरबत मियां का पुत्र 8 वर्षीय आहिल गत 23 जून को घर से बाहर खेलते वक्त लापता हो गया था और दूसरे दिन उसकी लाश मक्का के खेत में मिली जिस पर पुलिस ने पिता की तहरीर पर अज्ञात हत्यारे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। बहन-बहनोई के साथ रहता था हत्यारा मामा:- मासूम आहिल का हत्यारा कलयुगी मामा अपने बहनोई सरबत मियां के साथ मंडी में पल्लेदारी करता था और उन्ही के साथ घर पर रहता था। हत्यारे लल्ला उर्फ समीर ने जिस घर की थाली में खाया उस घर का चिराग ही उजाड़ दिया।

सीसीटीवी के जरिए हत्यारे तक पहुंची पुलिस टीमें:- मासूम आहिल के घर से गायब होने और फिर लाश मिलने के बाद से पुलिस के समक्ष अज्ञात हत्यारे तक पहुंचना एक टेढ़ी खीर थी लेकिन मोहल्ले में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए हत्यारे को पुलिस ने दबोचने में देर नहीं लगाई।

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बदायूं 9719216984

Don`t copy text!