फब्तियां कसने के जुर्म में गिरफ्तार किए गए युवक को पुलिस ने थाने से जमानत देकर किया रिहा

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

सहसवान। स्टेट बैंक रोड पर रहा चलती महिलाओं एवं बालिकाओं से फब्तियां कसने के जुर्म में गिरफ्तार किए गए शिवम कुमार पुत्र राम अवतार निवासी मोहल्ला नयागंज को पुलिस ने धारा 294 आईपीसी में थाना कोतवाली से कड़ी चेतावनी देकर जमानत पर रिहा कर दिया I ज्ञात रहे सोमवार को 3:00 बजे के लगभग स्टेट बैंक रोड पर राह चलती महिलाओं एवं बालिकाओं पर उपरोक्त युवक फब्तियां कसने के साथ ही सीटी बजा रहा था मौके पर पहुंची एंटी रोमियो स्क्वायड टीम की महिला आरक्षी गुंजन शर्मा प्रीति ने उपरोक्त युवक एवं को मौके से रंगे हाथों गिरफ्तार कर थाना पुलिस को सौंप दिया पुलिस ने आरोपी शिवम के विरुद्ध धारा 394 आईपीसी में अपराध पंजीकृत कर लिया I

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

Don`t copy text!