सहसवान सामाजिक वानिकी क्षेत्र में टीम ने 24 सारस चिन्हित किए
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984
सहसवान। सामाजिक वानिकी क्षेत्र तहसील सहसवान के अंतर्गत जंगलों में टीम ने जंगल में विचरण करते 24 सारस चिन्हित करते हुए उनकी रिपोर्ट सामाजिक वानिकी निदेशक बदायूं को प्रेषित की हैl
ज्ञात रहे प्रदेश सरकार द्धारा सारस प्रजाति के उत्थान के लिए प्रदेश भर में दो दिवसीय कार्यक्रम के तहत सारस पक्षी की गणना कराई जा रही है। सहसवान सामाजिक वानिकी क्षेत्र वन क्षेत्राधिकारी संजय रस्तोगी के नेतृत्व में वन विभाग की अलग-अलग गठित टीमों ने जंगल में विचरण करते 24 सारस चिन्हित करते हुए क्षेत्र में विचरण करने वाले 24 सारस की रिपोर्ट सामाजिक वानिकी निदेशक बदायूं को प्रेषित की है।
टीम में जितेंद्र प्रकाश वीर सक्सेना प्रशांत चौहान विजयपाल सिंह अनिल राजपूत संजू सहित अनेक वन कर्मी उपस्थित थेI
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

