आगामी त्यौहार पर शांति व्यवस्था कायम रखने हेतु एसडीएम के नेतृत्व में फ्लैग मार्च निकाला

मुकीम अहमद अंसारी

सहसवान । बकरीद के त्योहार पर  शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए मंगलवार को एसडीएम व कोतवाल के नेतृत्व  पुलिस ने किया फ्लैग मार्च ।

एसडीएम प्रेमपाल सिंह कोतवाल विशाल प्रताप सिंह ने नगर मे भारी पुलिस बल के साथ बकरीद को शांतिपूर्वक मनाने का लोगो आग्रह किया।बकरीद में शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए मंगलवार को पुलिस ने फ्लैग मार्च किया। मार्च में शामिल पुलिस पदाधिकारी व जवानों ने बकरीद को शांति के साथ मनाने का आग्रह किया। कोई व्यवधान उपद्रवी और असामाजिक तत्वों द्वारा डाला जाता है, तो इसके लिए पुलिस प्रशासन तैयार है। पुलिस प्रशासन ने सभी लोगों से सामाजिक सौहार्द बनाए रखने की अपील की। आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाएं बकरीद । इस क्रम में लोगों से बकरीद की नमाज अदा करने, बेवजह भीड़ नहीं लगाने व सरकार की ओर से जारी निर्देशों का पालन करने की अपील की गई। साथ ही किसी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न देते हुए, हर जानकारी पुलिस प्रशासन को देने की भी अपील की गई। इस मौके पर भारी पुलिस बल मौजूद रहा ।

*मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984*

Don`t copy text!